रिटायर्ड जज समेत चार के खातों से उड़ाए 5.54 लाख
लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ,संवाददाता। साइबर ठगों ने रिटायर जज व महिला समेत चार के खातों से 5.54 लाख रुपये उड़ा लिए।सुशांत गोल्फ सिटी के सेलिब्रिटी मिडोज में रिटायर जज श्यामलाल टहलानी रहते हैं। बेटे श्यामलाल ने बताया कि बीते 6 अप्रैल को पिता के पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। जालसाज ने मोबाइल हैक कर उनके एसबीआई और पीएनबी खाते से 1.45 लाख रुपये निकल गए। बैंक में जानकारी करने पर पता चला कि रुपये झारखंड जमशेदपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, अमीनाबाद स्थित ओल्ड मेडिसिन मार्केट निवासी मुनीश खुशीराम का खाता इंडियन बैंक में है। 7 अप्रैल को उन्होंने गूगल से जिया हॉट स्टॉर कस्टमर केयर का नंबर हासिल कर कॉल की। फोन के पीछे मौजूद शख्स ने हॉट स्टॉर रिचार्ज नहीं होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.