सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- बैंक से पेंशन निकलवाकर लौट रहे रिटायर्ड कर्मचारी को बाइक पर लिफ्ट देकर साढ़े 18 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। गांव साढौली कदीम निवासी जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंगलवार को वह बेहट स्थित यूनियन बैंक की शाखा से अपनी पेंशन निकलवाकर गांव जाने के लिए शाकुंभरी चौक के पास वाहन की इंतजार में खड़े थे। इसी बीच एक बाईक सवार उनके पास आ रुका और उन्हें गांव तक छोड़ने की बात कही। वृद्ध कर्मचारी युवक की बातों में आ गया और उसके साथ बाइक पर रवाना हो गए। रास्ते में युवक ने बाइक रोकी और पीछे बैठे जयभगवान को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी जेब से साढ़े 18 हजार रुपये लूट लिए। कुछ देर बाद जब कर्मचारी को होश आया तो वह सड़क किनारे था और जेब से नगदी गायब थी। उसने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.