हाथरस, सितम्बर 2 -- टीचर सेल्फ केयर टीम हाथरस द्वारा शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदान की गयी केशलैस चिकित्सा योजना के लिए टीएससीटी हाथरस द्वारा विधायक अंजुला महोर के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से सादर अवगत कराया गया कि मुख्यमन्त्री के कुशल नेतृत्व में बेसिक शिक्षा ने निरंतर प्रगति की है। उनके द्वारा शिक्षकों,शिक्षामित्रों ,अनुदेशकों,रसोइयों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है और एसबीआई के साथ एमओयू के माध्यम से इंश्योरेंस और अन्य सुविधाएं प्रदान की गई है . जिस कारण हम शिक्षकों का परिवार सुरक्षित हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया कि कैशलेस चिकित्सा को रिटायरमेंट के बाद भी जारी रखा जाए क्योंकि चिकित्सा की आवश्यकता तो उस समय ही अधिक होती है। यह भी पढ़ें- परिजनों क...