काशीपुर, मई 23 -- काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर में चोरों ने एक रिटायर्ड एडीओ पंचायत के बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं दूसरी घटना में बीड़ी-सिगरेट के खोखे का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है। मोहल्ला लोहरियान निवासी पंकज सक्सेना ने पैगा चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई शिव प्रकाश सक्सेना, जो एडीओ पंचायत पद से सेवानिवृत्त हैं, अलीगंज रोड स्थित जिंदल साउथ सिटी में अकेले रहते हैं। 21 मई को वह अपनी बेटी के साथ उज्जैन दर्शन के लिए गए थे। शनिवार सुबह घर में काम करने वाली महिला पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिव प्रकाश सक्सेना ने फोन प...