रिटायर्ड एएनएम से 13 हजार रुपये की ठगी, उचक्का सीसीटीवी में कैद
जहानाबाद, अप्रैल 2 -- काको ,निज संवाददाता स्थानीय बाजार में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा परिसर में गुरुवार को एक रिटायर्ड एएनएम से उचक्के ने 13 हजार रुपये की रकम ठग ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीनगर पाली निवासी रिटायर्ड एएनएम विधा देवी ने बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर बाहर में बैठकर गिनने लगीं। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बताया कि आप पैसे मत गिनिए, मैं गिन देता हूं। व्यक्ति परिचित लगने के कारण उन्होंने पैसे उसे दे दिए। उचक्के ने गिनने के दौरान 13 हजार रुपये निकाल लिए और बाकी रकम वापस कर दी। विधा देवी को इसकी भनक तक नहीं लगी और वह बाजार में खरीदारी करने चली गईं। जब एक दुकानदार को पैसे देते समय कमी का आभास हुआ, तो उन्होंने तुरंत बैंक का रुख किया, लेकिन तब तक उचक्के फरार हो चुके थे। बैंक कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.