नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- लखनऊ में मड़ियांव के दिलकश विहार कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता अरुण कुमार मिश्र (68) के घर काम करने गई पत्नी तीन दिन से नहीं लौटी। इससे नाराज सिक्योरिटी गार्ड मनोज पांडेय दोनाली बंदूक लेकर पहुंचे और अरुण के सीने में गोली दाग दी। अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या से पूरी कालोनी में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस, महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अरुण कुमार मिश्र का पैतृक आवास डंडहिया में है। वह मड़ियावं की दिलकश कॉलोनी में अकेले रहते थे। पत्नी अंजू विवाद के कारण सीतापुर सिविल लाइन में रहती हैं, जबकि बेटा अनुज अमेरिका में नौकरी करता है। अरुण घर के अंदर अपने ड्राइंगरूम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.