फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 17 -- कायमगंज। पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब गतदिवस खाकी और अपराध के गठजोड़ की एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मामला कोतवाली कायमगंज से जुड़ा था, जहां एक दरोगा को हिस्ट्रीशीटर से शराब के क्वार्टर की डिमांड करना इतना महंगा पड़ा कि विदाई से महज कुछ दिन पहले उन्हें लाइन हाजिर होना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस ऑडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑडियो में कथित तौर पर कोतवाली में तैनात दरोगा जगदीश वर्मा और इलाके के एक हिस्ट्रीशीटर के बीच बातचीत हो रही थी। दरोगा द्वारा टीन शेड और अवैध निर्माण (खाई) रुकवाने को लेकर सवाल किए जाते हैं। जब निर्माण कार्य पर सहमति नहीं बनी, तो बातचीत का रुख शराब के पौआ की ओर मुड़ गया। ऑडियो में कथित दरोगा को हिस्ट्रीशीटर से शराब के क्वार्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.