नई दिल्ली, जनवरी 28 -- मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपने रिटायरमेंट का एलान करते ही खबरों में छा गए हैं। सिंगर ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं। उनके इस फैसले से म्यूजिक जगत और उनके फैंस हैरान हैं। अरिजीत ने अपने फिल्मी सफर में कई यादगार गाने दिए। लेकिन रिटायर होने से पहले उनकी एक इच्छा थी जो उन्होंने पांच साल पहले सलमान खान से माफी मांगते हुए जाहिर की थी। सलमान खान के साथ उनका विवाद उन दिनों खूब सुर्खियों में बना रहा था। सिंगर ने एक लंबा पोस्ट शेयर कर सलमान के आगे अपने दिल की वो बात कह दी थी।सलमान और अरिजीत विवाद सलमान और अरिजीत सिंह के बीच का विवाद साल 2014 में हुए गिल्ड अवॉर्ड के दौरान हुआ था। सलमान शो होस्ट कर रहे थे और अरिजीत को अवॉर्ड लेने बुलाया गया था। सलमान ने मुस्कुराते हुए पूछा 'तू है विनर?' इ...