झांसी, फरवरी 28 -- प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार रिटायरमेंट पर सीनियर टेक्नीशियन ने शंटिंग (डिब्बों को आगे-पीछे करना) के दौरान मालगाड़ी के नीचे कूदकर जान दे दी। जिससे उसकी शरीर के चीथड़े उड़ गए। वहीं साथी चीख पड़े तो पूरा वैगन मरम्मत वर्कशॉप दहल उठा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। नगरा निवासी छोटेलाल यादव वैगन मरम्मत वर्कशॉप में प्रोग्रेस विभाग में सीनियर टेक्नीनिशयन के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को उनका रिटायरमेंट था। जिसको लेकर वह बेहद खुश थे। अंतिम दिन वक्त से पहले ड्यूटी करने पहुंच गए। सुबह करीब सवा पांच बजे शंटिंग यार्ड में माल गाड़ी आ रही थी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, छोटेलाल दौड़कर आए। जैसे ही इंजन निकला तो वह मालगाड़ी के डिब्बे के नीचे कूद गए। जिससे गा...