नई दिल्ली, जून 27 -- नौकरी बदलते समय ज्यादातर लोग PF ट्रांसफर, फुल एंड फाइनल सेटलमेंट और रिलीविंग लेटर पर ध्यान देते हैं। लेकिन एक छोटा-सा ईपीएफओ डॉक्यूमेंट ऐसा भी है, जिसे नजरअंदाज करना फ्यूचर में भारी पड़ सकता है। इसका नाम है स्कीम सर्टिफिकेट। स्कीम सर्टिफिकेट में पेंशन सर्विस का रिकॉर्ड होता है। ये रिटायरमेंट के समय पेंशन पाने में अहम रोल निभाता है। अगर आपने कभी ईपीएफ में योगदान दिया है, तो नौकरी छोड़ने से पहले इस डॉक्यूमेंट के बारे में जरूर जान लें।कौन जारी करता है स्कीम सर्टिफिकेट? नौकरी छोड़ते समय ज्यादातर कर्मचारी PF बैलेंस ट्रांसफर, फुल एंड फाइनल सेटलमेंट और एग्जिट फॉर्मेलिटी पूरी करने में बिजी रहते हैं। इस दौरान कई लोग कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) स्कीम सर्टिफिकेट के बारे में सोचते भी नहीं हैं। यह सर्टिफिकेट कर्मचारी पेंशन...