रिटायरमेंट के आठ माह के विलम्ब से मिला भुगतान, कर्मी ने मांगा आठ माह का ब्याज
बस्ती, अगस्त 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। राजकीय आईटीआई बस्ती में तैनात रहे कर्मी ने रिटायरमेंट के आठ माह बाद किए गए भुगतान में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारी से अब भुगतान की गई राशि पर ब्याज मांगा है। इसे लेकर अब विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जेडी बस्ती मंडल आरके राना ने शिकायत पर आईटीआई के प्रधानाचार्य से जवाब-तलब किया है। माना जा रहा है कि कर्मचारी के देयकों के भुगतान में लापरवाही की गई है। इसके लिए किसी न किसी की जिम्मेदारी तय हो सकती है। वाहन चालक के पद पर तैनात रहे रामभरत पाल 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अवकाश नकदीकरण, जीपीएफ, पेंशन, राशिकरण, ग्रेच्युटी, जीआईएस भुगतान के लिए समय से आवेदन किया। आरोप है कि उनका भुगतान लगभग आठ माह बाद किया गया। कर्मचारी का कहना है कि उसके वेतन से कुछ कटौती की गई थी। रिटायरमेंट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.