नई दिल्ली, मई 1 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवें वेतन आयोग एक्शन मोड में आ चुका है। वेतन आयोग से अलग-अलग कर्मचारी संगठन डिमांड कर रहे हैं। इसी कड़ी में ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) ने भी एक डिमांड लिस्ट दी है। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी जो नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के सब्सक्राइबर हैं, उन्हें पुरानी पेंशन योजना (OPS) में जाने का विकल्प मिलना चाहिए। इसके अलावा, केंद्र सरकार के शिक्षकों की रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 65 साल की जानी चाहिए। इस संगठन ने कहा कि केंद्र सरकार के अपने कर्मचारियों के लिए जारी सभी आदेशों में साथ ही केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) और केंद्र सरकार के स्वायत्त निकायों (CAB) के कर्मचारियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। इन तीन मांगों के अलावा, कर्मचा...