नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- Teacher Success Story: अक्सर जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेते हैं, उस उम्र में विजय कुमार शर्मा ने वो कमाल कर दिखाया है, जिसे सुनकर हर कोई उनके कारनामे की तारीफ कर रहा है। अक्सर लोग एक या दो बार परीक्षा में असफल होने पर निराश हो जाते हैं और अपने सपनों को बीच में ही छोड़ देते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र के रहने वाले विजय कुमार शर्मा ने यह साबित कर दिया कि यदि मन में दृढ़ विश्वास और मेहनत करने का जज्बा हो, तो सफलता एक न एक दिन आपके कदम जरूर चूमती है। विजय कुमार शर्मा ने करीब 59 वर्ष और 8 माह की उम्र में TGT संस्कृत टीचर के पद पर चयनित होकर एक अद्भुत इतिहास रच दिया है। उनकी यह सफलता 27 वर्षों की अटूट मेहनत, धैर्य और कभी न हार मानने वाले जज्बे का परिणाम है।27 सालों तक नहीं छोड़ा उम्मीद का दा...