नई दिल्ली, जुलाई 9 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलिाफ तीसरे टेस्ट मैच के के दौरान बेन स्टोक्स के संन्यास की घोषणा करना उसके 'प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया' नियमों का उल्लंघन था। इस बीच बेन स्टोक्स ने एक रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, 'उसे बाहर करो'। उनके इस पोस्ट को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। कईयों का मानना है कि बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास दबाव में आकर लिया है। आईसीसी ने ईसीबी को लिखे पत्र में यह बात कही है। स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के चौथे दिन सार्वजनिक किया गया, जबकि मैच अभी चल ही रहा था। उस सुबह खेल शुरू होने से पहले, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों को अपने फैसले के बारे में बताया ...