रिटायरकर्मी को झांसा देकर बालक ले भागा पिस्टल रखा पर्स
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- प्रतापगढ़। शहर के टक्करगंज में रहने वाले रिटायर कलक्ट्रेटकर्मी लालसाहब सिंह शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कार से सब्जी खरीदने स्टेशन मोड़ के पास गए थे। अचानक उनके पास पहुंचे एक बालक ने बताया कि नंबर प्लेट पर मोबिल लगा है। वह नंबर प्लेट देखने लगे तभी बालक कार से उनका पर्स लेकर भाग निकला। लालसाहब की सूचना पर भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज पहुंचे और बालक के स्टेशन की ओर जाने की संभावना पर खोजबीन करने लगे। देर रात स्टेशन रोड पर ही उनका पर्स मिल गया। उसमें उनकी लाइसेंसी पिस्टल के साथ अन्य सामान सुरक्षित था। चौकी इंचार्ज ने पिस्टल और पर्स लालसाहब के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.