मधुबनी, जुलाई 3 -- हरलाखी,एक संवाददाता। महादेवपट्टी एसएसबी कैम्प के उप निरीक्षक जम्मू कश्मीर के रहने वाले राजेश सिंह से आईटीआर फ़ाइल भरने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने इस मामले को लेकर हरलाखी थाने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से उसे फोन आया और बोला कि मैं 41 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल से बोल रहा हूं। आप 12 वीं वाहिनी में मेरे साथ अकाउंट ब्रांच में साथ काम करते थे। मैं आपका आईटीआर कर देते हैं, पैसा जल्दी आ जाएगा। एसएसबी अधिकारी ने उसे अपना आधार नंबर, पैन और लिंक्ड मोबाइल नंबर दे दिया। उसके बाद निरंतर दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। यह भी पढ़ें- बैंक अधिकारी बन स्क्रीन शेयर कराई, खाते से 2.90 लाख रुपये उड़ाएजांच की प्रक्रिया 13 फरवरी को उसके मोबाइल पर संदेश आया कि ए...