लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन विज्ञान संस्थान में द आर्ट ऑफ गेटिंग हायर्ड विषयक कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता इमार्टिकस लर्निंग के एवीपी कौशल सिंह ने प्रभावशाली तरीके से रिज्यूमे तैयार करने का तरीका बताया। साथ ही इंटरव्यू की तैयारी में महारत हासिल करने के टिप्स भी दिए। ओएसडी प्रोफेसर विनीता काचर, फाइनेंस क्लब की फैकल्टी को-ऑर्डिनेटर डॉ. वसुधा कुमार और डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...