रिज्यूमे को प्रभावी बनाने के तरीके बताए
प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इविवि के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग की ओर से एमबीए एवं आईपीएम विद्यार्थियों के लिए राजशेखर कॉन्फ्रेंस हॉल में 'रीबूटेड रिज्यूमे: रिक्लेमिंग रडार' विषय पर कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रभावी रिज्यूमे तैयार करने, अपनी दक्षताओं और उपलब्धियों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने तथा व्यक्तिगत ब्रांडिंग के माध्यम से रोजगार के लिए तैयार करना रहा। डॉ. आनंद शंकर पासवान ने समन्वयक की भूमिका निभाई। डॉ. एकता वर्मा ने कार्यक्रम की संयोजन किया।इस अवसर पर डीन प्रो. आरएस सिंह, प्रो. जीबीएस जौहरी, डॉ. अमित मंग्लानी, डॉ. पीयूष गुप्ता, डॉ. भावना श्रीवास्तव, डॉ. रूपम कुमारी, डॉ. अनुभव विश्वकर्मा ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.