देहरादून, अप्रैल 27 -- प्रेमनगर थाना पुलिस ने कोटड़ा संतोर स्थित रिजॉर्ट में अवैध रूप से शराब और हुक्का पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा। रविवार रात हुई कार्रवाई में रिजॉर्ट मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर जाम छलका रहे 13 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर रविवार देर रात प्रेमनगर इंस्पेक्टर नरेश राठौर अपनी टीम के साथ हॉस्टल, पीजी और होटल-ढाबों की चेकिंग पर निकले थे। टीम कोटड़ा संतोर के हारिजन रिजॉर्ट में पहुंची तो लोगों को वहां अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। पुलिस ने रिजॉर्ट मालिक गढ़ी कैंट निवासी 22 वर्षीय अमृतदीप को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- 232 लीटर शराब का किया गया विनष्टिकरण उसके खिलाफ प्रेमनगर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं रिजॉर्ट में शराब पीते ...