रुद्रपुर, मार्च 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रामपुर जिले का एक किशोर रामनगर में रिजॉर्ट की छत पर काम करने के दौरान नीचे गिर गया। उसे इलाज के लिए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर बिना सुरक्षा उपकरण उससे काम कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसरार अहमद निवासी खरा बास, मिलक जिला रामपुर, यूपी ने पुलिस को बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा फैजान अली दोस्तों के साथ रामनगर घूमने गया था, जहां उसकी मुलाकात एक ठेकेदार से हुई। ठेकेदार ने प्रलोभन देकर उसे एक रिजॉर्ट में काम पर लगा दिया। आरोप है कि बुधवार को ठेकेदार ने उसे बिना सुरक्षा उपकरण के दो मंजिला रिजॉर्ट की टिन की छत पर पेंच लगाने के लिए चढ़ा दिया। विरोध करने के बावजूद उससे काम कराया गया और इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.