नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता और हास्य कलाकार असरानी का सोमवार (20 अक्टूबर 2025) को निधन हो गया। उनका असली नाम गोवर्धन असरानी था। कई दिनों से अस्पताल में भर्ती चल रहे असरानी ने लंबी बीमारी से लड़ते हुए शाम करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 84 वर्ष थी। अभिनेता-निर्देशक के रूप में अपनी अनूठी छाप छोड़ने वाले असरानी की मौत से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।जयपुर से मुंबई तक का सफर गोवर्धन असरानी का जन्म 1 जनवरी 1941 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और राजस्थान कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने रेडियो आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर की शुरुआत की। उनकी पत्नी मंजू बंसल ईरानी भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.