अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़। हमज़ाह क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड राठगांव में रविवार को खेले गए एहतिशाम अली ओपन क्रिकेट सीरीज के चौथे मैच में रिजवान क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। रिजवान क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 157 रन बनाए। जिसमें आसिफ ने 47 रन और मुस्लिम ने 38 मोहसिन ने 20 रनों का योगदान दिया। हमजाह क्रिकेट एकेडमी 8 विकेट खोकर 20 ओवर में 150 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच मुस्लिम को घोषित किया गया। इस अवसर पर अल्तमश,जतिन, रयान रयान, अम्मार, परितोष लालू, शकेब, रईस ठाकुर अदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...