अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। राठगांव स्थित हम्जाह क्रिकेट अकादमी मैदान पर आयोजित एहतिशाम अली ओपन क्रिकेट सीरीज के तहत खेले गए मुकाबले में रिजवान क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन किया। हम्जाह क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से पराजित कर दिया। मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए निखिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर हम्जाह क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रिजवान क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से शोएब राज ने शानदार 60 रन बनाए, जबकि आसिफ ने 22 और आशु ने 18 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में फैजान मोहसिन ने दो विकेट, जबकि अंशुल और मोहम्मद अमीर हम्जाह ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हम्जाह क्रिकेट अकादमी ने मात्र 13 ओवर में चार विकेट खोकर...