रिजवान की शतकीय पारी से एसएस क्रिकेटर्स जीता
कानपुर, मई 14 -- कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में रॉयल इलेवन ने एसएस क्रिकेटर्स को आठ विकेट से पराजित किया। जाजमऊ स्थित जेम्स क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में एसएस क्रिकेटर्स ने 22 ओवर में नौ विकेट पर 199 रन बनाए। टीम की ओर से मो. फरहान ने 69 रन, अंकुश चौहान ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में रहमान, मो. दानिश व आदित्य ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में रॉयल इलेवन ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 201 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से रिजवान अंसारी ने 102 रन की शतकीय पारी खेली। रिजवान अंसारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- रिशु की पारी से दिनेश मिश्रा इलेवन 81 रन से जीता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.