बरेली, मार्च 31 -- सेंट जेवियर विद्यालय में सोमवार को रिजल्ट सम्मान समारोह का निदेशक प्रदीप दास गुप्ता व अनामिका दास गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रदीप दास गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें कई विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। समारोह के दौरान टॉपर्स एवं अन्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका गुंजन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...