अमरोहा, अप्रैल 2 -- हसनपुर, संवाददाता। स्कूलों में गुरुवार को भी परीक्षाफल का वितरण किया गया। रिजल्ट के संग मेधावियों को सम्मानित भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। क्षेत्र के गांव मनोटा की राजेंद्रा एकेडमी में नर्सरी से कक्षा 9 व 11 तक के छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का वितरण किया गया। बच्चों को ट्राफी, मेडल व सर्टिफिकेट दिए गए। प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने बच्चों को मेहनत व लगन से पढ़ाई की सीख दी। ​गंगेश्वरी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर में परीक्षाफल वितरण के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा। परिणाम पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एआरपी कमल दीपेंद्र सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान संजय...