कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- गंगा प्रसाद साहू इंटर कॉलेज देवीगंज में शुक्रवार को रिजल्ट वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अंकित मिश्र उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि अंकित मिश्र और प्रबंधक रमेश कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम के दौरान नर्सरी से कक्षा 11 तक अध्ययनरत लगभग 800 छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड, मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से 45 टॉपर छात्र-छात्राओं को बेस्ट परफॉर्मेंस कैप, मेडल, रिपोर्ट कार्ड के साथ आकर्षक उपहार प्रदान कर उन्हें विशेष सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अंकित मिश्र ने कहा कि शिक्षा जीवन के सारे कठिन मार्गों को पार कर मंजिल तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में आपमें से कई छात्र-छ...