संवाददाता, मई 28 -- यूपी के मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां स्थानीय पारसी बस स्टैंड के पास संचालित जमन पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़छाड़ की शर्मनाक हरकत से सनसनी फैल गई। छात्रा स्कूल में अपना रिजल्ट कार्ड लेने पहुंची थी। सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर घंटों हंगामा किया तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी बुढ़ाना ने स्कूल संचालक द्वारा संचालित झोलाछाप चिकित्सीय क्लीनिक को सील कर दिया, वहीं दोपहर बाद मौके पर पहुंचे बीएसए ने भी स्कूल की तालाबंदी कराकर सील लगाई। छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी शिक्षक फरार है। कस्बे में पारसी बस स्टैंड के निकट दो सगे भाइयों द्वारा जमन पब्लिक स्कूल का संचालन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.