मुंगेर, अप्रैल 15 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुंगेर विश्वविद्यालय अपने 34 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक शुरू कर रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। हालांकि, इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि अबतक सेमेस्टर-1 का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है, जबकि परीक्षा समाप्त हुए करीब ढ़ाई माह बीत चुके हैं। तीन दिन में पूरा करना होगा नामांकन-विश्वविद्यालय के अनुसार विद्यार्थी 15 से 17 अप्रैल के बीच अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन शुल्क भुगतान कराते हुए नामांकन ले सकते हैं। सभी छात्राओं एवं एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को शून्य पेमेंट (जीरो भुगतान) का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा, अन्यथा नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।पढ़ाई यह भी पढ़ें...