भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के स्नातक सत्र 2023-27 (सेमेस्टर-1) के परीक्षा परिणाम में एनईपी (न्यू एजुकेशन पॉलिसी) त्रुटि का मामला गरमा गया है। सोमवार को सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विवि परिसर में जमकर हंगामा किया और परीक्षा विभाग में करीब चार घंटे तक तालाबंदी कर दी। नाराज विद्यार्थी प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए, जिससे कामकाज ठप हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया।छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष मो. एहसान उल राजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा विभाग की लापरवाही से सफल छात्रों को भी फेल कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- पांच छात्रों को पास करने के लिए बीएससी नर्सिंग कॉलेज में हंगामा चे...