प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- लालगंज, प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के भवानी नगर हंडौर स्थित डॉ. कलाम आधारशिला एकेडमी में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम हुआ। परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय स्तर पर अनन्या शुक्ला ने प्रथम, अतुल सोनी ने द्वितीय तथा अंशिका पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने बच्चों को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी संजय शुक्ला ने मेधावी विद्यार्थियों की सराहना की। इसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें पौधों को अपने घर पर लगाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अभय शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक डॉ. दिवाकर प्रसाद शुक्ला, प्रेम, अर्चना, रेहान, पंकज, प्रार्थना अंजली, रज्जाक सहित समस्त वि...