धनबाद, फरवरी 28 -- धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड व मेयर चुनाव के लिए शुक्रवार को राजकीय पॉलीटेक्निक मतगणना केंद्र में मतगणना शुरू हुई। सुबह 6 बजे से ही काउंटिंग हॉल में प्रत्याशियों के समर्थकों का जुटान शुरू हो गया था। सात बजे तक सभी कर्मियों को इंट्री मिली। आठ बजे काउंटिंग की शुरुआत हुई। सुबह 9 बजे तक सभी प्रमुख प्रत्याशियों के पंडालों में समर्थकों का जुटान हो गया। समर्थकों समेत अन्य लोगों को उम्मीद थी कि 10-11 बजे तक मेयर व वार्ड का रुझान आने लगेगा। 11 बजे तक तक रुझान की घोषणा नहीं हुई तो लोगों को लगा कि अब थोड़ी देर में हो ही जाएगी। लोगों का इंतजार बढ़ता गया। रुझान की घोषणा नहीं होने पर लोगों में नाराजगी भी दिखी। इस दौरान सोशल मीडिया में कई लोगों ने गलत सूचनाएं पोस्ट कर दी कि फलां प्रत्याशी आगे हैं। इसे तेजी से काफी लोगों ने फॉरवर्ड भी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.