छपरा, अप्रैल 8 -- आंदोलन के बाद कुलपति ने जांच का दिया भरोसा फोटो:परीक्षा परिणाम में व्यापक गड़बड़ी को लेकर बुधवार को जेपीयू के प्रशासनिक भवन के गेट पर धरना पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छपरा,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2023-27 के परीक्षा परिणाम में व्यापक गड़बड़ी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। छपरा, सिवान और गोपालगंज से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार आक्रोश मार्च निकाला और प्रशासनिक गेट पर पहुंचकर धरना पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा परिणाम में हुई गड़बड़ी पर कड़ी नाराजगी जताई।धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री यशवंत कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.