फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आईसीएसई रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राएं खुशी में झूम उठे। स्कूलों से लेकर घरों में छात्र छात्राओं की कामयाबी का जश्न मनाया गया। 10 वीं में मेघल गुप्ता ने 98.8 और 12 वीं में 97.25 प्रतिशत अंक पाकर जिला टापर बने। आईसीएसई बोर्ड का गुरुवार को रिजल्ट आ गया। कायमगंज के सीपी विद्या निकेतन और शहर के माडर्न पब्लिक स्कूल में रिजल्ट आने के बाद छात्र छात्राएं पहुंचे। स्कूलों में कामयाबी का जश्न मनाया जाता रहा। घरों पर मेधावियों का तिलकर लगाकर और मुंह मीठा कराया गया। माडर्न पब्लिक स्कूल के 10 वीं में दर्श कुमार ने 92.8 अंक प्राप्त किए वह स्कूल टाप रहे। अर्पित चौहान को 91.4 फीसदी अंक मिले वह द्वितीय स्थान पर रहे। मो.अलीउद्दीन ने 91.2 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रखर पा...