कुशीनगर, मई 14 -- कुशीनगर। महानगरों की तरह कुशीनगर के होनहार कड़ी मेहनत कर सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट के रिजल्ट में खूब अंक बटोरा है। मगर, इंटरमीडिएट के रिजल्ट में वर्ष 2021 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके हैं। बारहवीं में लड़कियों लड़कों को पीछे छोड़ टॉपर बन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। होनहारों की सफलता से स्कूल संचालकों के साथ अभिभावक भी गदगद हैं। उत्तरप्रदेश के अंतिम छोर पर नारायणी नदी के किनारे बसे कुशीनगर के होनहार अपनी प्रतिभा का लोहा प्रत्येक क्षेत्र में मनवा रहे हैं। लखनऊ, मेरठ, कानपुर, गोरखपुर, दिल्ली व प्रयागराज आदि महानगरों की तरह जिले के होनहार कड़ी मेहनत कर परीक्षाओं में बेहतर अंक बटोर रहे हैं। जिले में सीबीएसई से संचालित 54 स्कूलों में 32 स्कूलों इंटरमीडिएट तक पढाई होती है। इन स्कूलों में करीब 10 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन ह...