एटा, जून 16 -- योग सप्ताह के शुभारंभ के उपरांत मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षिका साक्षी, सौरभ यादव एवं चारू राठौर ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने योग के नियमित अभ्यास से दैनिक जीवन में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों के बारे में जानकारी दी। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम में बताया कि किस प्रकार योग के माध्यम से वृद्धावस्था में भी स्वयं को स्वस्थ, सक्रिय एवं ऊर्जावान बनाए रखा जा सकता है। कार्यक्रम में रिजर्व पुलिस लाइंस के आरआई, एसआईएमटी एवं अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में कराया कामन योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास सभी प्रतिभागियों ने उत्साह...