लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता गोंडा जिले की रिजर्व पुलिस लाइन को उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था, प्रशिक्षण प्रणाली, अनुशासन, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन एवं गुणवत्ता मानकों के सफल अनुपालन के लिए आईएसओ-9001:2015 प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण को पुलिस अधीक्षक गोंडा द्वारा मंगलवार को आईएसओ प्रमाण पत्र भेंट कर रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा की उपलब्धि से अवगत कराया गया। रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा को प्राप्त यह प्रमाण पत्र आधुनिक कार्यप्रणाली, बेहतर प्रबंधन प्रणाली, प्रशिक्षण गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं के निरंतर सुधार का प्रतीक है।

स्वास्थ्य और शिक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन "वामा सारर्थी" अध्यक्षा मीनाक्षी सिंह की प्रेरणा व वामा सारर्थी अध्यक्षा गोण्डा डा. तन्वी जायसवाल की देखरेख में पुलिस कर्मि...