गंगापार, मई 9 -- दर्जनों ट्रेनों के ठहराव के बावजूद लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन आज भी आरक्षण टिकट सुविधा से वंचित है। वर्षों से स्थानीय लोग स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं हो सकी है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रयागराज जनपद मुख्यालय से करीब 43 किलोमीटर दूर स्थित लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र के हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख केंद्र है। प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर स्थित यह स्टेशन नगर पंचायत लालगोपालगंज समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। नगर पंचायत लालगोपालगंज की आबादी लगभग 40 से 50 हजार के बीच है। इसके अलावा कमालापुर, अंधियारी, पटना उपहार, पियरी उर्फ बिजलीपुर, भगवतीपुर, झरहा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.