बरेली, अप्रैल 12 -- बहेडी/देवरनियां। सर्व शिक्षा अभियान के तहत रिछा के दमखोदा ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। बीईओ जगदीश कुमार के निर्देशन में निकली गई रैली को दमखोदा ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार झंडी दिखाकर ने रवाना किया। इस अवसर पर ब्लॉक संसाधन केन्द्र सभागार में शिक्षा संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार ने उपस्थित बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए, नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया‌। खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए अभिभावकों एवं अध्यापकों से व्यापक रूप से अभियान चलाकर अधिकाधिक नामांकन करने की अपील की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बलवीर सिंह, हरीश कुमार, योगेन्द्र कुमार, ममता, ज्योति, जेबा खान, शवनूर सिद्दीकी, शिव स...