बरेली, जुलाई 10 -- फोटो 02- बहेड़ी के दमखोदा ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता ने स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बहेडी। रिछा कस्बे में दमखोदा ब्लॉक के स्कूलों के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकलकर हरेक बच्चे को स्कूल भेजने का संदेश दिया। दमखोदा ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार ने कहा कि शिक्षा से ही विकसित भारत का निर्माण होगा लिहाजा हर एक अभिभावक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चे का स्कूल में प्रवेश अवश्य कराए।

रैली का आयोजन शुक्रवार को रिछा स्थित दमखोदा ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूल चलो अभियान के तहत

ब्लॉक प्रमुख का संबोधन ब्लॉक खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार की अगुवाई में निकाली गई रैली को दमखोदा की ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ब्लॉक संसाधन केन्द...