बरेली, मार्च 7 -- रिछा के अधिवक्ता पुत्र मिनहाज शकील ने यूपीएससी में 513 रैंक प्राप्त की है। मिनहाज ने यह सफलता हासिल करके रिछा और बहेड़ी का नाम रोशन किया। रिछा से यूपीएससी मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वह पहले युवा हैं। मिनहाज रिछा के रहने वाले बहेड़ी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद गुरु के बेटे हैं। मिनहाज ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई अलीगढ़ से की फिर इंटर में मिशन एकेडमी में एडमिशन लेकर कोटा आईआईटी तैयारी करने चले गए। पहली बार में ही आईआईटी निकालकर आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। इसके बाद चार साल तक नौकरी की इसी बीच दो बार यूपीएससी की परीक्षा दी जिसमें पहली बार में प्रीलिम क्रैक किया लेकिन दूसरी बार प्रीलिम न निकाल पाने की वजह से नौकरी छोड़कर फिर से तैयारी में जुट गए। तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की। मिन...