बांदा, अप्रैल 16 -- बांदा। अप्रैल की भीषण गर्मी में बिजली विभाग की मनमानी से 52 हजार स्मार्ट उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई है। पिछला व पुराना बकाया होने के कारण उपभोक्ता जैसे ही मीटर रिचार्ज कराते हैं, फिर माइनस में आ जाते हैं। पुराना दस प्रतिशत बकाया काट लिया जाता है। माइनस में आते ही उपभोक्ताओं की लाइट मीटर से ही डिस्कनेक्ट हो जाती है। अचानक बिजली गुल होने से गर्मी में लोग परेशान हैं। पानी का संकट खड़ा हो जाता है। इस नई व्यवस्था के खिलाफ लोग अब सड़कों पर उतर रहे हैं। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने बिजली विभाग की मनमानी से परेशान स्मार्ट उपभोक्ताओं से उनका दर्द जानने की कोशिश की। उपभोक्ताओं ने बताया कि अब तो हद हो गई है। कभी रात में दस बजे तो कभी 12 बजे अचानक बिजली काट दी जाती है। उपभोक्ताओं का जीना दुश्वार हो गया है। बिजली विभाग के अधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.