बरेली, मार्च 23 -- बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर कनेक्शन धारकों से अपना मीटर रिचार्ज करने की अपील की है। मुख्य अभियंता वितरण ज्ञान प्रकाश ने बताया कि एक मार्च से पहले जिले में जो भी स्मार्ट मीटर लगे हैं, उन सभी को प्रीपेड में परिवर्तित कर दिया गया है। सोमवार को माइनस बिल वाले जिले के 35 हजार मीटर ऑनलाइन लखनऊ से बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने असुविधा से बचने के लिए सभी उपभोक्ताओं से स्मार्ट यूपीपीसीएल एप की मदद या अन्य विभागीय काउंटर की सहायता से रिचार्ज कराने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया माइनस बिल होने तक ऑनलाइन बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिल पॉजीटिव होते ही कनेक्शन स्वत: शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...