आजमगढ़, मई 3 -- आजमगढ़, सवाददाता। भीषण गर्मी के बीच घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब एक किलोवाट तक के घरेलू प्रीपेड उपभोक्ताओं की बिजली शून्य बैलेंस होने पर भी तुरंत नहीं काटी जाएगी। अब तक शून्य बैलेंस होने पर बिजली काट दी जाती थी। मंडल में एक किलोवाट के 14 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में 387301 उपभोक्ताओं के सामान्य मीटर को हटा कर उनके यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 384089 स्मार्ट मीटर प्रीपेड में परिवर्तित हो चुके हैंं। उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना पड़ रहा है। यानि जितने का रिचार्ज कराएंगे उतनी की बिजली का उपयोग कर पाएंगे। जिस उपभोक्ता का मीटर माइनस में चला जा रहा है, उसकी बिजली ऑटोमैटिक कट जा रही है। इसमें गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ता काफी परेशान हैं। उन्हें वह प्रीपेड मीटर के रिचार्ज के लिए समय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.