अलीगढ़, अप्रैल 23 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के बीच असंतोष का कारण बनते जा रहे हैं। केस्को हेल्पडेस्क और ऑनलाइन शिकायत पोर्टलों पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है कि हर बार रिचार्ज करने पर उनके बैलेंस से पुराने बकाए (एरियर) की राशि स्वतः काट ली जाती है। उपभोक्ता इसे 'छिपी कटौती' मान रहे हैं, जिससे उनके रिचार्ज का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा।उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि एरियर की राशि पहले ही स्पष्ट बिल के रूप में दी जाती और उसके बाद मीटर को प्रीपेड मोड में बदला जाता तो स्थिति पारदर्शी रहती। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर पर हंगामा, अधीक्षण अभियंता का घेराव मौजूदा व्यवस्था में उपभोक्ता यह समझ ही नहीं पा रहे कि उनका कितना पैसा वर्तमान खपत में जा रहा है और कितना पुराने बका...