संभल, अप्रैल 3 -- बिजली विभाग की स्मार्ट मीटर योजना, जो उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग और डिजिटल सुविधा देने के उद्देश्य से लागू की गई थी, अब गुन्नौर के बबराला क्षेत्र में लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। बबराला खंड में अब तक करीब 9 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 80 प्रतिशत को प्रीपेड प्रणाली में बदला जा चुका है। शुरुआत में इसे आधुनिक व्यवस्था के रूप में प्रचारित किया गया था, लेकिन अब उपभोक्ताओं को बिजली कटने और रिचार्ज के बाद सप्लाई बहाल होने में हो रही देरी से जूझना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या यह सामने आ रही है कि बिजली कटने के बाद उपभोक्ता तुरंत रिचार्ज कर देते हैं, फिर भी बिजली आने में घंटों से लेकर कई दिनों तक का समय लग जाता है। कई मामलों में 12 घंटे से लेकर 7 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान घर...