देवघर, जून 30 -- देवघर प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के जरुआडीह गांव अवस्थित एक नवनिर्मित मकान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 3.35 ग्राम ब्राउन शुगर तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम जरुआडीह में नवनिर्मित मकान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पु...