देवघर, सितम्बर 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के ताराबाद टोला जियापानी गांव में खेत की मेड़ पर शौच करने को लेकर हुए विवाद में 64 वर्षीय वृद्धा पर लोहे के रड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल वृद्धा शोभी देवी ने घटना के करीब डेढ़ माह बाद बुधवार को रिखिया थाने में शिकायत देकर दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

घटना का विवरण दिए आवेदन के अनुसार, शोभी देवी 2 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे शौच के लिए बहियार की ओर जा रही थीं। पेट खराब होने के कारण रास्ते में ही खेत की मेड़ पर उन्हें शौच करना पड़ा। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे गांव के बिजली देवी और सुभाष मंडल ने उन्हें रोक लिया और रास्ते में शौच करने को लेकर सवाल किया। वृद्धा ने बताया कि उनका पेट खराब था...