देवघर, अप्रैल 8 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीया युवती ने थाना में आवेदन देकर मुन्ना कुमार यादव नामक युवक के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में बताया गया है कि आरोपी पिछले तीन महीनों से युवती को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। युवती के अनुसार आरोपी रोज शादी करने का दबाव डालता और जब युवती उससे शादी करने बोलती तो अगली बार के लिए बात टाल देता। हाल ही में युवती के घर जाने पर पुनः शादी के लिए दबाव डाला। उसने युवती को छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित भी किया। युवती ने बताया कि उसने मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने के लिए आसपास के लोगों से पंचायत भी कराई, लेकिन आरोपी ने उसकी बात नहीं मानी। उसके बाद सीधे थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। युवती के आवेदन पर आरोपी युवक के खि...