देवघर, मई 28 -- देवघर,प्रतिनिधि रिखिया थाना अंतर्गत एक गांव में सांप काटने की आशंका के बाद देर रात परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई। 20 वर्षीया महिला को अचानक पैर में कुछ काटने का एहसास हुआ। जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद परिजन और आसपास के लोग सतर्क हो गए। घर में खोजबीन करने पर एक सांप दिखाई दिया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। महिला के परिजनों ने सांप को एक प्लास्टिक की बोतल में बंद कर दिया और महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। रात के समय अस्पताल पहुंचे परिजन व ग्रामीणों की भीड़ व बोतल में बंद सांप को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। परिजनों का कहना था कि महिला को जिस समय काटने का एहसास हुआ, उसी दौरान घर में सांप भी देखा गया था। इसी कारण उन्हें आशंका हुई कि महिला को सांप ने ही काटा है। सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने महिला की...